इंस्टाग्राम में आया व्हाट्सएप जैसा फीचर, जानें इसके बारे में

Admin
3 Min Read
व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम सर्वाधिक लोकप्रिय प्लेटफॉर्म में से एक हैं, वहीं इनका स्वामित्व फिलहाल में एक ही कंपनी मेटा के पास है। बता दें कि बीते दौर में मेटा ने व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के फीचरों में कई तरह के महत्वपूर्ण बदलाव किये हैं, जहां यह बदलाव उपयोगकर्ताओं को ध्यान में रखकर किये जाते रहे हैं। वहीं बात अगर व्हाट्सएप की करें तो इसमें अब इंस्टाग्राम के कई फीचर देखे जा सकते हैं, जिसमें से मैसेजिंग रिएक्शन और स्टेटस आदि प्रमुख हैं। वहीं अब मेटा द्वारा महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए व्हाट्सएप का एक फीचर इंस्टाग्राम में शामिल किया गया है, आइये जानते हैं इसके बारे में विस्तृत से। 

यह है इंस्टाग्राम के लिये आया नया अपडेट

बता दें कि इंस्टाग्राम के इस नए फीचर के बारे में मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने जानकारी दी है। जहां उन्होंने इसके बारे में बतलाते हुये कहा है कि फोटो-वीडियो शेयरिंग एप इंस्टाग्राम में ब्रॉडकास्ट चैनल फीचर को शामिल किया जा रहा है, वहीं यह हुबहू व्हाट्सएप के ब्रॉडकास्ट फीचर की तरह होगा। वहीं इसके जरिये सिर्फ मैसेज ही नहीं बल्कि वॉइस नोट भी यूजर्स द्वारा भेजे जा सकेंगे। 

ऐसे काम करेगा यह इंस्टाग्राम का नया फीचर

बता दें कि इंस्टाग्राम का यह नया फीचर बिल्कुल नए तरीके से कार्य करेगा, जहां क्रिएटर्स इंस्टाग्राम इनबॉक्स से अगर कोई मैसेज भेजेंगे तो उनके फॉलोअर्स को चैनल जॉइन करने का वन-टाइम नोटिफिकेशन मिल जायेगा। वहीं फॉलोअर्स को यह अधिकार दिया जायेगा कि वह चैनल को जॉइन करना चाहेंगे तो जॉइन कर सकते हैं, अगर नहीं करना चाहते हैं तो उसे म्यूट या लीव करके छोड़ सकते हैं।

ऐसे करेगा क्रिएटर्स की मदद

मेटा ने इसके बारे में विस्तृत जानकारी देते हुये कहा है कि क्रिएटर्स को एकसाथ ढेरों फॉलोवर्स को एक साथ संदेश भेजने का विकल्प इसके माध्यम से मिल जायेगा, साथ ही वह इस फीचर के जरिये पोल्स क्रिएट करके लोगों का फीडबैक भी ले सकेंगे।वहीं इंस्टाग्राम में आया यह नया फीचर  क्रिएटर्स की काफी मदद करेगा, जहां नए फीचर में बिहाइंड द सीन्स मोमेंट शेयर का मौका भी इंस्टाग्राम की ओर से दिया जायेगा.

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version