अफगानिस्तान में महिलाओं के ब्यूटी सैलून पर लगा बैन,  तालिबान ने जारी किया फरमान

तालिबान ने नया फरमान जारी किया है जिसमें कहा गया है कि काबुल में महिलाओं के ब्यूटी सैलून पर अब से बैन लगा दिया गया है.

Admin
1 Min Read
Highlights
  • तालिबान सरकार ने महिलाओं के सैलून को लेकर नया फरमान जारी किया
  • तालिबान का नया फरमान
  • फरमान में महिलाओं के ब्यूटी सैलून पर प्रतिबंध लगाया गया

4th July, Mumbai: अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने महिलाओं को लेकर नया फरमान जारी किया है। इस नए तालिबानी फरमान में महिलाओं को निशाना बनाया गया है। फरमान में महिलाओं के ब्यूटी सैलून पर प्रतिबंध लगाया गया है। हालांकि ये फरमान मौखिक जारी किया गया है।

खबरों के मुताबिक तालिबान के वाइस एंड सदाचार मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद आकिफ महाजर ने कहा कि काबुल नगर पालिका को तालिबान नेता के नए फरमान को लागू करने और महिलाओं के ब्यूटी सैलून के लाइसेंस रद्द करने का आदेश दिया।

अफगान लड़कियों और महिलाओं पर प्रतिबंध लगाने को लेकर तालिबान के फरमान की पूरी दुनिया में आलोचना हो रही है। तालिबान के नए फरमान पर सैलून से जुड़ी महिलाओं ने प्रतिक्रिया देते हुए सवाल किया है कि क्या वे मर जाएं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें जब इस्लामिक अमीरात (अफगानिस्तान) ने लड़कियों और महिलाओं को स्कूलों, विश्वविद्यालयों और गैर सरकारी संगठनों में काम करने के साथ-साथ सार्वजनिक क्षेत्रों जैसे पार्क, सिनेमा और अन्य मनोरंजन क्षेत्रों में जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। महिलाओं पर लगे बैन को लेकर अफगानिस्तानी लोगों का कहना है कि सरकार की रूपरेखा देश और इस्लाम के हित में होने वाली हो।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version