​दक्षिण पश्चिम रेलवे भर्ती 2023, 904 पदों के लिए Rrchubli.in पर आवेदन करें

साउथ वेस्टर्न रेलवे ने 900 से ज्यादा पद पर भर्ती करने का फैसला लिया है. जिसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

Admin
2 Min Read
Highlights
  • साउथ वेस्टर्न रेलवे भर्ती 2023
  • साउथ वेस्टर्न रेलवे की ओर से एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया गया
  • उम्मीदवार इस अभियान के लिए 2 अगस्त 2023 तक आवेदन कर सकते हैं

6th July 2023, Mumbai: साउथ वेस्टर्न रेलवे की ओर से एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया गया है. जिसके अनुसार साउथ वेस्टर्न रेलवे में अपरेंटिस के पद पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी. इस भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आरआरसी हुबली की आधिकारिक साइट rrchubli.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. उम्मीदवार इस अभियान के लिए 2 अगस्त 2023 तक आवेदन कर सकते हैं.  यह भर्ती अभियान संगठन में 904 पद को भरेगा.

ये है रिक्ति विवरण

    • हुबली डिवीजन: 237 पद
    • कैरिज रिपेयर वर्कशॉप, हुबली: 217 पद
    • बेंगलुरु डिवीजन: 230 पद
    • मैसूरु डिवीजन: 177 पद
    • सेंट्रल वर्कशॉप, मैसूरु: 43 पद

पात्रता मापदंड

आवेदन करने वाले उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त बोर्ड से कुल मिलाकर न्यूनतम 50% नंबरों के साथ 10वीं कक्षा की परीक्षा या इसके समकक्ष (10+2 परीक्षा प्रणाली के तहत) पास होना चाहिए.

उम्र सीमा

इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु सीमा 15 वर्ष से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए.

ऐसे होगा चयन

नोटिफिकेशन के अनुसार भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा. जिस ट्रेड में अप्रेंटिसशिप की जानी है, उसमें न्यूनतम 50% + आईटीआई अंकों के साथ मैट्रिक में अंकों के प्रतिशत के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी.

इतना देना होगा आवेदन शुल्क

इस भर्ती अभियान के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. इस अभियान के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये रखा गया है. उम्मीदवार शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/इंटरनेट बैंकिंग आदि का उपयोग करके किया जा सकता है. जबकि एससी/एसटी/महिला/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आरआरसी हुबली की आधिकारिक साइट देख सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट की मदद ले सकते हैं.

यहां क्लिक कर देखें नोटिफिकेशन

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version