​रेलवे अप्रेंटिसशिप भर्ती 2023 772 पदों के लिए Secr. Indianrailways.gov.in पर आवेदन करें

साउथ ईस्टर्न रेलवे ने अप्रेंटिस के तहत वैकेंसी निकाली है. जिसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

Admin
3 Min Read
Highlights
  • इन पद पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा.
  • 700 से ज्यादा पद पर रेलवे में होगी भर्ती.
  • भर्ती के लिए अप्लाई करने की अंतिम तारीख सात जुलाई 2023 निर्धारित की गई है.

5th July 2023, Mumbai: रेलवे से जुड़ने के इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों के लिए बेहद ही अच्छी खबर है. साउथ ईस्टर्न रेलवे ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है. जिसके मुताबिक भारतीय रेलवे में विभिन्न ट्रेडों में अप्रेंटिस के पद पर भर्ती होनी है. इस अभियान के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट secr.indianrailways.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. भर्ती के लिए अप्लाई करने की अंतिम तारीख सात जुलाई 2023 निर्धारित की गई है. इस भर्ती अभियान के लिए अप्लाई करने के लिए अभ्यर्थी यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं.

अधिसूचना के मुताबिक साउथ ईस्टर्न रेलवे में ये भर्ती अभियान कुल 772 पद को भरेगा. इनमें फिटर, कारपेंटर, वेल्डर, COPA, इलेक्ट्रीशियन, स्टेनोग्राफर (अंग्रेजी) / सचिवीय सहायक, स्टेनोग्राफर (हिंदी) आदि ट्रेड के पद शामिल हैं.

SECR Trade Apprenticeship Recruitment 2023: आवश्यक शैक्षिक योग्यता

अधिसूचना के अनुसार इस भर्ती के लिए अप्लाई करने वाली अभ्यर्थियों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से सम्बंधित विषय में आईटीआई पास होना चाहिए.

SECR Trade Apprenticeship Recruitment 2023: उम्र सीमा

इस अभियान के लिए अप्लाई करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 15 वर्ष से 24 वर्ष के मध्य होनी चाहिए.

SECR Trade Apprenticeship Recruitment 2023: ऐसे होगा चयन

इन पद पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा. जिस विषय में ट्रेड अप्रेंटिस की जानी है. उस ट्रेड में मैट्रिक और आईटीआई के अंको के प्रतिशत के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार होगी.

SECR Trade Apprenticeship Recruitment 2023: कैसे करें अप्लाई

    • स्टेप 1: इस अभियान के लिए अप्लाई करने के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट secr.indianrailways.gov.in पर जाएं.
    • स्टेप 2: फिर उम्मीदवार रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
    • स्टेप 3: इसके बाद उम्मीदवार अपनी पर्सनल डिटेल्स दर्ज करें.
    • स्टेप 4: फिर उम्मीदवार अपना फॉर्म सबमिट करें.
    • स्टेप 5: इसके बाद उम्मीदवार यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉग इन करें.
    • स्टेप 6: अब उम्मीदवार आवेदन फॉर्म भरें.
    • स्टेप 7: फिर उम्मीदवार संबंधित डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
    • स्टेप 8: अंत में उम्मीदवार आवेदन पत्र की एक प्रति डाउनलोड कर के अपने पास रख लें.
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version