केवीएस कक्षा 1 प्रवेश 2023 पहले दौर का परिणाम Kvsangathan.nic.in पर चेक करें, सीधा लिंक देखें

Admin
2 Min Read

22nd April 2023, Mumbai: केवीएस में क्लास वन में एडमिशन के लिए पहले राउंड के नतीजे जारी कर दिए गए हैं. वे पैरेंट्स जिन्होंने अपने बच्चे के एडमिशन के लिए आवेदन किया हो, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं कि पहली सूची में उनके बच्चे का नाम है या नहीं. ऐसा करने के लिए माता-पिता या अभिभावकों को केंद्रीय विद्यालय संगठन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है – kvsangathan.nic.in. रिजल्ट देखने के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे भी दिया हुआ है. जिन्होंने भी अपने बच्चे का क्लास वन में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया हो, वे लिस्ट में जाकर उसका नाम चेक कर सकते हैं.

जिनका हो गया है सेलेक्शन

वे कैंडिडेट्स जिनका सेलेक्शन लॉटरी सिस्टम से हो गया है और नाम लिस्ट में आ गया है वे 21 अप्रैल 2023 यानी आज से एडमिशन ले सकते हैं. पात्र कैंडिडेट्स का एडमिशन केवल आरटीई, सर्विस कैटेगरी (I और II) से होगा. जिन पैरेंट्स के बच्चों का नाम इस लिस्ट में नहीं है वे अभी इंतजार करें. अगले चरण में यानी अगली लिस्ट में उनके बच्चे का नाम आ सकता है.

ऐसे चेक करें रिजल्ट

    • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी kvsangathan.nic.in पर.
    • यहां होमपेज पर एक लिंक दिया होगा जिस पर लिखा होगा KVS Class 1 Admission 2023 Result Link. इस पर क्लिक करें.
    • ऐसा करते ही एक नया पेज खुलेगा. इस पेज पर पैरेंट्स या गार्जियन्स को अपने स्टेट और केवी का नाम सेलेक्ट करना होगा.
    • ऐसा करते ही एक नई लिस्ट खुल जाएगी जहां कैंडिडेट्स के नाम दिए होंगे.
    • इस पेज को डाउनलोड कर लें और चाहें तो इसका प्रिंट निकाल लें.
    • ये आगे आपके काम आ सकता है.
    • अगले राउंड के नतीजे भी इसी वेबसाइट से चेक कर सकेंगे.

TAGGED: , ,
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version