डॉक्टरों की इन टिप्स को करेंगे फॉलो, तो मानसून में नहीं पड़ेंगे बीमार

Diseases in Monsoon: मानसून में कई तरह की बीमारियों का रिस्क बढ़ जाता है. ऐसे में डॉक्टरों ने लोगों को उनकी सेहत का ध्यान रखने की सलाह दी है.

Admin
3 Min Read
Highlights
  • स्ट्रीट फूड का सेवन न करें
  • बुखार होने पर डॉक्टर को दिखाएं
  • खानपान का ध्यान रखें

10th July 2023, Mumbai: मानसून के इस मौसम में कई प्रकार की बीमारियों का खतरा रहता है. गंदे पानी और खराब भोजन के सेवन से खतरनाक बैक्टीरिया शरीर में प्रवेश कर जाते हैं. इनके कारण कई बीमारियों हो जाती हैं. अगर इस मौसम में सेहत का ध्यान नहीं रखते हैं तो फ्लू, वायरल बुखार, निमोनिया, टाइफाइड, फंगल इंफेक्शन, स्किन डिजीज और खांसी जुकाम जैसी समस्या का आसानी से शिकार बन सकते हैं. समय पर ट्रीटमेंट न मिलने से ये बीमारियां घातक भी बन जाती है.

ऐसे में सेहत का ध्यान रखना जरूरी है. इसके लिए कुछ टिप्स को फॉलो करके आप गंभीर बीमारियों से खुद का बचाव कर सकते हैं. आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि किन तरीकों को अपनाकर इस मौसम में इंफेक्शन से बचाव किया जा सकता है.

स्ट्रीट फूड का सेवन न करें

राजीव गांधी हॉस्पिटल में कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट के डॉ. अजित जैन बताते हैं कि इस मौसम में अधिकतर बीमारियां खराब खानपान की वजह से होती है. इस सीजन में रखे हुए भोजन को बैक्टीरिया संक्रमित कर देते हैं. ऐसे भोजन को खाने से ये शरीर में जाते हैं और लोग बीमारी का शिकार हो जाते हैं. इसलिए इस मौसम में स्ट्रीट फूड को खाने से परहेज करना चाहिए. कोशिश करे कि घर का बना हुआ भोजन ही करें.

बुखार होने पर डॉक्टर को दिखाएं

डॉ. जैन बताते हैं कि अधिकतर वायरल संक्रमण की शुरुआत बुखार से ही होती है. ऐसे में अगर आपको बुखार है और दो दिन से ज्यादा समय तक बना हुआ है तो डॉक्टर से संपर्क करें. इस स्थिति में खुद से दवा लेने से बचें. दिन में दो बार शरीर के तापमान की जांच करें. अगर ये 100 से ज्यादा है तो आपको इलाज की जरूरत है.

पूरी नींद लें

इस मौसम में बेहतर इम्यूनिटी के लिए पूरी नींद लेना जरूरी है. कोशिश करें कि रात को समय पर सोएं और सुबह समय पर उठें. रात में कम से कम आठ घंटे की नींद जरूर लें. कोशिश करें कि रात में ज्यादा भोजन न करें. सोने से कुछ घंटों पहले फोन का इस्तेमाल करना छोड़ दें.

खानपान का ध्यान रखें

बारिश के मौसम में खानपान का ध्यान रखना जरूरी है. डाइट में प्रोटीन और फाइबर शामिल करें. सुबह के समय भोजन जरूर करें और दोपहर को फलों का सेवन करें.

TAGGED: , ,
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version