अमित शाह और जेपी नड्डा जून में ओडिशा का दौरा करेंगे : भाजपा

Admin
2 Min Read

5th June 2023, Mumbai: पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमी शाह महा जनसंपर्क अभियान में हिस्सा लेने के लिए ओडिशा का दौरा करने वाले हैं। भुवनेश्वर में सामल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, अमित शाह 17 जून को राज्य का दौरा करने वाले हैं जबकि नड्डा 22 जून को यहां आएंगे। अमित शाह और नड्डा दोनों ओडिशा में दो मेगा जनसभाओं को संबोधित करेंगे। हालांकि, स्थानों को अभी तक अंतिम रूप नहीं दिया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जल्द ही राज्य का दौरा कर सकते हैं। हालांकि, पीएम के दौरे का कार्यक्रम अभी तय नहीं हुआ है। भाजपा ने 31 मई को 2024 के आम चुनाव से पहले मतदाताओं तक पहुंचने के लिए देश भर में महीने भर चलने वाले महा जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की है। ओडिशा भाजपा ने अभियान के माध्यम से 1 करोड़ परिवारों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा है।

देश में कुल 51 मेगा रैलियां आयोजित की जानी हैं, जिनमें से चार ओडिशा में आयोजित की जाएंगी। रैलियों में पार्टी के शीर्ष नेता भी शामिल होंगे। भाजपा के एक नेता ने कहा कि अभियान के दौरान, लगभग पांच लाख भाजपा कार्यकर्ता ओडिशा के 36,606 बूथों में एक करोड़ परिवारों तक पहुंचेंगे और उन्हें पिछले 9 वर्षों के दौरान ओडिशा में डबल इंजन सरकार बनाने के लिए मोदी सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराएंगे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version