03 June 2023, Mumbai: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने हाल ही में सिविल सेवा परीक्षा 2022 का फाइनल रिजल्ट ( UPSC Civil Services Result 2022 ) घोषित किया था। देश की सबसे मुश्किल और बड़ी परीक्षा में पहले चार स्थानों पर लड़कियों ने अपनी जगह बनाई है।
यूपीएससी सिविस सर्विस परीक्षा में इशिता किशोर ने टॉप किया है। वहीं दूसरे स्थान पर गरिमा लोहिया और तीसेर स्थान पर उमा हरति एन रही हैं। इसके अलावा, चौथे स्थान पर स्मृति मिश्रा रही हैं। लेकिन इसी बीच क्या आपने सोचा है कि सिविल सेवा परीक्षा में सबसे पहले किस महिला ने यह एग्जाम क्रैक किया था। आइए जानते हैं इनका नाम और उनकी पूरी कहानी।
देश की पहली महिला आईएएस अफसर का नाम अन्ना राजम मल्होत्रा थीं। वे साल 1951 में वह आईएएस बनीं थीं। वे केरल से ताल्लुक रखती थीं। उनका जन्म 1927 में हुआ था। उन्होंने साल 1951 से 2018 तक आईएएस अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दी थीं।
अन्ना राजम मल्होत्रा ने सिविल सेवा परीक्षा की इतनी जोरदार तैयारी की थीं। पहले ही प्रयास में उन्होंने इस एग्जाम को क्लीयर कर लिया था। इसके बाद, जब वे सभी चरणों को क्रैक करके इंटरव्यू में पहुंची तो मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जाता है कि बोर्ड ने उन्हें IAS छोड़कर अन्य सेवाएं चुनने की सलाह दी थी। हालांकि, वे इसके लिए तैयार नहीं हुईं।
सारी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद , जब साल 1951 में अन्ना राजम को अप्वाइंटमेंट लेटर मिला था तो उसमें बड़ी हैरान करने वाली बात लिखी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके नियुक्ति पत्र में लिखा था कि शादी होने के बाद उन्हें नौकरी छोड़नी पड़ सकती है। हालांकि, कुछ समय बाद नियमों में बदलाव हुआ और फिर अन्ना अपने पद पर कार्यरत रहीं।