कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनो लोकसभा चुनाव की रैली मे काफी व्यस्त दिख रहे हैं। उन्होंने कई राज्य में रैली के दौरान दौरे किये। अभी वह फिलहाल एमपी के दौरे पर थे। परंतु उन्हें कई समस्याओं का सामना भी करना पड़ा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को एमपी के शहडोल के एक होटल में एक रात गुजारनी पड़ी। खबरों के मुताबिक कांग्रेस नेता राहुल गांधी हेलीकॉप्टर मे ईंधन नहीं होने के कारण, उन्हें काफी समय तक इंतजार करना पड़ा। तत्पश्चात मौसम के खराब होने के कारण उड़ान नहीं भर सके। जीस कारण राहुल गांधी को एमपी के शहडोल में एक होटल मेंअपनी रात गुजारनी पड़ी थी।
राहुल गांधी शहडोल कटनी नेशनल हाईवे 43 पर स्थित ढाबे रात्रि का भोजन किया,और उनके साथ जीतू पटवारी जो कांग्रेस अध्यक्ष हैं,अन्य कांग्रेस नेता कुणाल चौधरी भी उनके साथ रहे।
राहुल गांधी लोकसभा अभियान के सिलसिले में मध्य प्रदेश के दौरे पर गए हुए थे। उन्होंने वहां दो रैलियां भी की।पहले उन्होंने मंडला में की,फिर उन्होंने शहडोल में किया। क्योंकि हाल ही में 26 अप्रैल को मतदान होने वाली है।और अन्य नेता जैसे मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जो भाजपा के नेता रह चुके हैं,और अन्य (भाजपा) नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर का ईंधन खत्म हो गया था इस कारण उन्हें एमपी में रात गुजारनी पड़ी।
जीतू पटवारी जो एमपी के कांग्रेस अध्यक्ष हैं,उन्होंने भी बताया कि खराब मौसम होने के करण राहुल गांधी की उड़ानेे रद्द की गई थी।शिवराज जी ने यह भी कहा कि,कांग्रेस का ईंधन ही समाप्त हो गया है तो राहुल के हेलीकॉप्टर के लिए ईंधन कहां से आएगा….
और यह भी कहा कि सोनिया गांधी चाहे उन्हें कितना भी धक्का दे दे-लेकिन राहुल गांधी उड़ान नहीं भर पाएंगे।
देखा जाए तो, दो अलग-अलग पार्टी के नेता अपना भिन्न-भिन्न बयान दे रहे हैं।शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर तंजा कस यह भी कहा कांग्रेस के सांसद नकुलनाथ का करियर भी आगे प्रोग्रेस नहीं कर रहा है। कांग्रेस नेता नकुलनाथ को छिंदवाड़ा के भाजपा के विवेक बंटी साहू के अपोजिट खड़ा किया गया है। पिछले चुनाव 2019 में बीजेपी लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश में जितने में असफल रहे।
नकुलनाथ केन्द्रिये मंत्री कमलनाथ जी के बेटे हैं। कमलनाथ जी मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम भी हैं। बता दे वह बहुत पहले से ही चुनाव रैलिया शुरू कर दिया था।
बता दे MP मे एक दिन रात गुजारने के बाद अब राहुल गांधी दिल्ली के लिए मंगलवार यानि आज रवाना हो गये है।