​UPSC CDS II 2022 का फाइनल रिजल्ट आउट, जानिए कैसे करें Upsc.gov.in पर रिजल्ट चेक​

Admin
Admin
2 Min Read

22nd April 2023, Mumbai: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (II) 2022 का फाइनल रिजल्ट आज जारी कर दिया. जो उम्मीदवार CDS 2 परीक्षा 2022 में शामिल हुए थे, वह अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. इसके अलावा उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स के जरिए भी नतीजे देख सकते हैं.

इस परीक्षा में कुल 204 उम्मीदवारों ने आयोग की ओर से सितंबर 2022 में आयोजित यूपीएससी सीडीएस 2 परीक्षा और रक्षा मंत्रालय के सेवा चयन बोर्ड द्वारा आयोजित एसएसबी साक्षात्कार में सफलता प्राप्त की है. भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून के 155वें (डीई) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही है.

सीडीएस II 2022 के लिए अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (ओटीए) के अंतिम परिणाम की घोषणा के बाद अनंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों के अंक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे. किसी भी तरह की जानकारी के लिए उम्मीदवार आयोग के कार्यालय के गेट ‘सी’ के पास सुविधा काउंटर से या तो व्यक्तिगत रूप से या फिर टेलीफोन नंबर 011- 23385271/011-23381125/011-23098543 पर 10:00 बजे से लेकर 17:00 बजे तक फोन कर बात कर सकते हैं.

​UPSC CDS II 2022 Final Result Out: किस तरह देखें रिजल्ट

    • स्टेप 1: सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
    • स्टेप 2: इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर ‘व्हाट्स न्यू’ सेक्शन में जाएं.
    • स्टेप 3: फिर उम्मीदवार कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज एग्जामिनेशन (II), 2022 फाइनल रिजल्ट’ लिंक पर क्लिक करें.
    • स्टेप 4: इसके बाद यूपीएससी सीडीएस 2 अंतिम परिणाम उम्मीदवार को स्क्रीन पर दिखाई देगा.
    • स्टेप 5: अब उम्मीदवार ‘Ctrl+f’ का उपयोग करके पीडीएफ में अपना नाम या रोल नंबर खोजें.
    • स्टेप 6: इसके बाद उम्मीदवार सीडीएस 2 अंतिम परिणाम डाउनलोड करें.
    • स्टेप 7: अंत में उम्मीदवार पेज का प्रिंट आउट भी निकाल लें.
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *