मेष राशि:
आज आप किसी तरह की खरीदारी कर सकते हैं ।घर में चल रहे लंबे झगड़ों से आपको छुटकारा मिलेगा। आपको काम के चलते यात्रा करनी पड़ सकती है, लेकिन अनजान लोगों से बच के रहे आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। आज आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है आपकी तरक्की में अगर कोई बढ़ाएं आ रही है तो वह आज दूर होगी। व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ नहीं है कोई भी नया काम करने से पहले जरूर सोचे।
वृष राशि:
बिजनेस करने वाले लोगों के लिए आज बड़ा ही शुभ दिन है अगर कोई नया काम आप शुरू करना चाहते हैं तो आज जरूर करें इसमें जरूर लाभ होगा। नव विवाहित जोड़ों में आज नहीं खुशखबरी मिलने की संभावना है। आज अगर आप किसी बात विवाद में पढ़ेंगे तो वह अच्छा होगा आपका हक के लिए होगा। घर से निकलते हुए माता-पिता का आशीर्वाद जरूर ले जो भी करेंगे वह काम पूरा होगा। रिलेशनशिप में आ सकती है कुछ बढ़ाएं आज झगड़ा करने से बचें । आज किसी नए व्यक्ति का आपके जीवन में हो सकता है आगमन।
मिथुन राशि:
आज का दिन आपके लिए बहुत ही खुशियों भरा होगा। आज किसी नए काम में आपको सफलता मिलेगी। परिवार में कोई सदस्य बड़ा डिसीजन लेगा जिसमें आपको उसका पूरा साथ देना है, आगे जाकर वह सफल होगा। आपको किसी कारणवश लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है यात्रा में किसी से बात विवाद करने से बचें आपके लिए हो सकता है खतरनाक। आप अपनी सुख सुविधाओं की वस्तुओं पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे, जिससे देखकर आपके शत्रु भी आपसे ईष्या करेंगे।
कर्क राशि:
आज का दिन आपके स्वास्थ्य के लिए बड़ा ही कमजोर है। व्यापार से दृष्टि से आपके पार्टनरशिप में मुश्किलें आ सकती है। परिवार में आपको झगड़ा देखना पड़ सकता है। रिलेशनशिप वालों को आज बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। राजनीति में आपको कोई बड़ा पद मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों को आज मनचाहा परिणाम मिलेगा।
सिंह राशि:
आज आप काम के चलते बड़े ही व्यस्त रहेंगे, जिससे आपके आसपास के लोग नाराज हो सकते हैं। किसी नए काम में आपको सफलता मिलेगी। परिवार में चलता हुआ लंबा नोक झोक आज खत्म होगा। व्यवसाय में आज आपको सोच समझ कर फैसला लेना होगा, वह फैसला आपकी जिंदगी बदल सकता है। आपका कोई शारीरिक कष्ट फिर से उभर सकता है, जिसमें आपने यदि ढील दी, तो वह बाद में कोई बड़ी समस्या बन सकता है।
कन्या राशि:
आज के दिन आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कोई बड़ा ऑर्डर आपके हाथ से निकलने की संभावना बनती दिख रही है। इसलिए हर काम आप आज बड़ी सावधानी से करें। किसी नए इंसान से मिलने की आज संभावना है उससे आपका रिश्ता बहुत ही गहरा होगा। किसी फैसले पर परिवार वालों की राय जरुर ले आपके लिए लाभदायक होगा। विद्यार्थियों के लिए आज शुभ दिन नहीं है उन्हें पढ़ाई में मन बिल्कुल नहीं लगेगा।
तुला राशि:
आज का दिन आपको कुछ नया करने के लिए अच्छा है। व्यापार की दृष्टि से भी आज नया काम शुरू करने से आगे लाभ होगा। आपको धार्मिक यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी से बात विवाद करना भारी पड़ सकता है। आज आपका लंबे समय से रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है। नौकरी वाले लोगों के लिए आज का दिन मुश्किलों से भरा होगा। रिलेशनशिप में भी नोक झोक होंगी ।
वृश्चक राशि:
आपका दिन व्यापार की दृष्टि से आज अच्छा है। आपके रहन-सहन में आज बड़ा बदलाव आएगा । खान पान मैं बदलाव के कारण आपका स्वास्थ्य अच्छा हो जाएगा। आपके काम में आज रुकावटें आएंगी लेकिन आप उसे अपनी बुद्धि से पार कर लेंगे। किसी भी तरह का फैसला लेने से पहले परिवार के बड़ों के साथ जरूर विचार करें।
धनु राशि:
आज के दिन आप कानूनी मामलों से दूरी बनाकर रखें आपके लिए मुश्किल पैदा कर सकता है। किसी को उधार देने से बचें । किसी भी नए व्यक्ति पर भरोसा ना करें आगे जाकर वह आपको धोखा दे सकता है। आज आप अपनी आय बढ़ाने के लिए कोशिश जरूर करें आपको सफलता मिलेगी। परिवार में आज शांति बनी रहेगी।
मकर राशि:
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपको व्यापार में अच्छा लाभ मिल सकता है और परिवार के किसी सदस्य को नौकरी में आ रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा, उसे किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। घर में खुशखबरी आएगी किसी का शादी पक्की होने की खबर मिलेगी। लंबे समय से नौकरी का प्रयास करने वालों को आज सफलता मिलेगी। अपनी संपत्ति का ध्यान आज जरूर रखें किसी भी तरह की छूट नुकसान दे सकती है।
कुंभ राशि:
आज का दिन आपका विशेष रूप से फलदायक होगा। लंबे समय से रुके हुए काम आज पुरे होंगे। किसी करीबी से आपके सहयोग मिल सकता है। व्यापार में रुका हुआ पैसा आज आपको प्राप्त होगा। परिवार में छोटी नोक झोक हो सकती है। विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं।
मीन राशि:
आज का दिन आपके लिए सामान्य हो सकता है। संतान की करिअर में आज बड़ा बदलाव आ सकता है। किसी भी तरह का बदलाव आपके जीवन में खुशखबरी ला सकता है।परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अक्समात गिरावट के कारण आपको भागदौड़ अधिक करनी होगी। आज आपको अपने शत्रु से खास बचाना होगा। अपना काम किसी और पर ना डाले नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या।