Sunny Deol के बेटा-बहू अलग तरह से मजे करते दिखे, जब द्रमेन्द्र ने पोते के हनीमून की झलक दिखाई

धर्मेंद्रे के पोते और सनी देओल के लाडले बेटे करण देओल अपनी पत्नी दृषा के साथ एक लंबे हनीमून वेकेशन पर हैं। लगातार दोनों की तस्वीरें सामने आ रही हैं। अब एक्टर के दादा धर्मेंद्र ने उनका एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें दोनों मस्ती करते दिख रहे हैं।

Admin
Admin
2 Min Read

08 June 2023,Mumbai: धर्मेंद्र के पोते और सनी देओल के बेटे करण देओल 18 जून को दृषा अचार्या संग शादी कें बंधन में बंध गए। पंजाबी रस्मों-रिवाजों के साथ धर्मेंद्र के पोते की शादी की गई। शादी के वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे हैं। ऐमें अब दोनों लंबे  हनीमून पर हैं, जिसकी तस्वीरें भी लगातार सामने आ रही हैं। मनाली में फैमिली ट्रिप के बाद दोनों अपने हनीमून पर निकल गए हैं, जहां दोनों क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। इसी हनीमून ट्रिप से दोनों का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दोनों फन करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को किसी और ने नहीं बल्कि उनके दादा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट किया है।

सनी देओल के बेटे करण देओल और बहू दृषा अचार्या मनाली में खूब मस्ती करने के बाद अब केन्या में क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। दोनों को पहले मसाई मारा के जंगल में सफारी करते देखा गया था, जहां से दोनों ने कई सारे जानवरों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थीं। इन तस्वीरों में शेर, हाथी, जिराफ, हिप्पो के साथ और भी कई जानवर देखने को मिले थे। दोनों की ये हनीमून ट्रिप काफी एडवेंचर से भरी है। इसका एक वीडियो करण के दादा धर्मेंद्र ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। 

धर्मेंद्र ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें करण देओल के साथ उनकी पत्नी दृषा अचार्या नजर आ रही हैं। दोनों घुड़सवारी कर रहे हैं। वो भी केन्या के जंगलों में। दोनों ही स्पोर्ट्स गियर पहने नजर आ रहे। इसके साथ ही दोनों ने सिर पर ब्लैक हेलमेट भी पहन रखा। है। इसके साथ ही करण देओल ने खुद भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों झाड़ियों के बीच पैदल चलते दिख रहे हैं। दोनों ही वीडियो देखकर साफ हो गया है कि इनका हनीमून रोमांच से भरा हुआ है। दोनों के बीच का तालमेल भी कमाल का है। 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *