महिलाओं की साहित्य यात्रा को नाटक के जरिए बयां करेंगी रसिका अगाशे, रूपम मिश्रा की कविताएं भी शामिल।

वरिष्ठ रंगकर्मी रसिका अगाशे का नवप्रयोग,पृथ्वी थियेटर में 27 सितंबर को होगा मंचन।

Admin
Admin
4 Min Read
महिलाओं की साहित्य यात्रा को नाटक के जरिए बयां करेंगी रसिका अगाशे, रूपम मिश्रा की कविताएं भी शामिल।

22nd September 2023, Mumbai: वरिष्ठ रंगकर्मी और अभिनेत्री रसिका अगाशे एक बार फिर नाटकीय मंचन के जरिए कुछ नया करने जा रही हैं। अपनी संस्था ‘ Being Association ‘ के अंतर्गत नाटक ‘ Stand Up with D Girls ‘ के जरिए वो महिला संघर्ष की कहानी को नाटक को प्रस्तुत करने जा रही हैं। रसिका अगाशे सिनेमा में सक्रिय अभिनेत्री,लेखिका और निर्देशक हैं।

क्या है इस एकल नाटक में?

रसिका ने इस एकल नाटक ( Solo Play) को लेकर थोड़ा सस्पेंस रखा है कि नाटक में क्या होगा मगर सूत्रों से पता चला है कि उनके इस नाटक में कविताओं पर आधारित एक ड्रामा पेश किया जाएगा,जिसमे महिला लेखकों की साहित्य यात्रा को दिखाया जाना है। बाकि रसिका ने अपने Instagram अकाउंट पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है कि ये तो देखकर ही पता चलेगा।

कौन हैं रसिका अगाशे?

रसिका अगाशे ज्यादातर नाटकों में सक्रिय रही हैं,मगर जो भी फिल्में की हैं उनमें उन्होंने अभिनय की छाप छोड़ दी है। वो 2018 में आई फिल्म ‘ मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर ‘ में अहम किरदार राबिया के रूप में दिखी थीं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री अंजली पाटिल भी थीं। वो मशहूर अभिनेता मोहम्मद जीशान अय्यूब की पत्नी हैं। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD) से पढ़ाई के बाद वो कई सालों तक मंचीय प्रस्तुतियों से जुड़ी रहीं।

इन कवियित्रियों की कविताएं हैं शामिल

जिन महिला लेखिकाओं की कविताओं पर आधारित यह मंचन होने जा रहा है उनमें हिंदी पट्टी की लेखिका रूपम मिश्रा, मराठी लेखिका शिल्पा कांबले और उर्दू अदब की लेखिका जिलानी बानो की कविताएं शामिल हैं। यह जानकारी हमें लेखिका रूपम मिश्रा द्वारा की गई पोस्ट से पता चली। सोलो परफॉर्मेंस बतौर लेखक,निर्देशक खुद रसिका अगाशे हैं।

उर्दू लेखिका पद्मश्री जिलानी बानो,महिला मानवाधिकारों की सशक्त आवाज़

जिलानी बानो के उपन्यास और उनकी लघुकथाओं को कौन नहीं पढ़ा होगा। करीब बाइस पुस्तकों को लिखने के साथ साथ वो बाल एवं महिला मानवाधिकारों की लड़ाई से भी जुड़ी हैं। श्याम बेनेगल ने उनकी कई पुस्तकों का अन्य भाषाओं में अनुवाद किया है। वो आंध्र प्रदेश साहित्य अकादमी पुरस्कार के साथ पद्मश्री से भी सम्मानित हैं।

ग्रामीण जन जीवन की कविताएं लिखती हैं रूपम मिश्रा

रूपम मिश्रा उत्तर भारत में हिंदी पट्टी की मजबूत लेखिकाओं में शामिल हैं। उत्तर प्रदेश के जौनपुर – प्रतापगढ़ की सीमा पर बसे एक छोटे से गांव से आने वाली रूपम मिश्रा एक उभरती हुई लेखिका हैं जो ग्रामीण परिवेश में रहकर मारक और प्रगतिशील सोच वाली कविताएं लिख रही हैं। उनकी कविताओं में ग्रामीण स्त्रियों की छवि और उनकी समस्याओं का चित्र देखने को मिलता है। तमाम विपरीत बाधाओं और बनी बनाई सामाजिक सीमाओं को लांघते हुए वो कविता लिख रही हैं। रसिका अगाशे ने उनकी कविता का चयन अपने नाटक में किया है जो कि इस प्रस्तुति में देखने को मिलेगा।

शिल्पा कांबले,स्त्रीवादी चिंतनशील लेखिका

ब्लू आइड गर्ल जैसे उपन्यास लिखने वाली शिल्पा कांबले की कविताएं भी रसिका अगाशे की प्रस्तुति में शामिल है। वही शिल्पा कांबले जिन्होंने भारत में गोमांस प्रतिबंध के बाद बिरयानी नाम का एक नाटक बनाया जिसमे एक मुस्लिम और दलित महिला की कहानी को दिखाया गया था।

27 सितंबर को पृथ्वी थियेटर में होगा शो

रसिका अगाशे का यह नाटक आने वाले 27 सितंबर को पृथ्वी थियेटर में किया जाएगा। नाटक की चर्चा कई नामचीन हस्तियों के द्वारा की जा रही है,जिनमे लेखक वर्ग सबसे ज्यादा हैं। रसिका ने टिकट बुकिंग की प्रक्रिया को अपने instagram account पर साझा किया है।

रिपोर्ट – विवेक रंजन सिंह

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *