भारत के तीसरे सबसे युवा संसद सदस्य प्रज्वल रेवेन्ना कर्नाटक में जेडीएस से सस्पेंड हैं। प्रज्वल रेवेन्ना के खिलाफ एक महिला ने एसआईटी के समक्ष बयान दर्ज कराया है। पीड़िता ने बयान दर्ज कराते ही उसके और उसके माँ के साथ किया गया अत्यंत घिनौना कृत के लिए न्याय की मांग की है और साथ ही उसने कहा की उसके परिवार को धमकियां मिल रही थीं।
कर्नाटक के नामी सेक्स स्कैंडल केस की एक पीड़िता ने जेडीएस से सस्पेंड नेता प्रज्वल रेवन्ना और उनके पिता एचडी रेवन्ना पर गंभीर आरोप लगाए हैं| पीड़िता ने कहा कि प्रज्वल ने चार से पांच साल पहले अपने बेंगलुरु स्थित आवास पर उसकी माँ के साथ रेप किया था और मुझे वीडियो कॉल पर कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया था| लोकसभा चुनाव २०२४ के बीच कर्नाटक से सामने आया प्रज्वल रेवेन्ना सेक्स स्कैंडल मामले में पुलिस अभी गिरफ्तारी नहीं कर पाई है जबकि इसी मामले में प्रज्वल के पिता एचडी रेवेन्नना को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पहले ये आरोप केवल प्रज्वल रेवेन्ना पर ही था। अब एचडी रेवेन्ना पर आरोप लगा है की अपने बेटे के साथ वो भी शामिल था । विशेष जांच दल (एसआईटी) के सूत्रों के मुताबिक, पीड़िता की पहचान गुप्त रखी गई है| उसने घटनाओं का जिक्र करते हुए आरोपी प्रज्वल के खिलाफ विस्तार से बयान दर्ज कराए हैं।
जांच के दौरान पूछताछ में महिला ने प्रज्वल पर आरोप लगाया कि प्रज्वल रेवन्ना साल २०२० से २०२१ के बीच मुझे वीडियो कॉल करता था। उसके बाद मैं जब फोन उठाती थी तो उस दौरान प्रज्वल मेरे साथ अश्लील बातें करता था और जब मैंने इनकार किया तो उसने माँ और मुझे धमकी दी और उसे कपड़े उतारने पर मजबूर किया। जब इस घटना के बारे में हमारे परिवार वालों को पता चला और उन्होंने हमारा साथ दिया तो हमने शिकायत दर्ज कराई।
अभय दुबे

