एमएसटीसी लिमिटेड भर्ती 2023 विभिन्न पदों के लिए Mstcindia.co.in पर आवेदन करें।

Admin
Admin
2 Min Read

29 May 2023,Mumbai: MSTC लिमिटेड ने एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर कई पद पर भर्ती करने का फैसला लिया है. जिनके लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है.  इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.mstcindia.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की लास्ट डेट 11 जून 2023 तय की गई है. उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स के जरिए भी इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

यह भर्ती अभियान मैनेजमेंट ट्रेनी और असिस्टेंट मैनेजर पद पर भर्ती के लिए चलाया जा रहा है. अभियान के जरिए कुल 52 रिक्ति पद भरा जाएगा.

MSTC Limited Recruitment 2023: इतना देना होगा आवेदन शुल्क

इस भर्ती अभियान के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. अभियान के लिए उम्मीदवारों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा. जबकि अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूडी श्रेणियों के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है.

MSTC Limited Recruitment 2023: ऐसे होगा चयन

इन पद पर उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के आधार पर होगा. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट की मदद ले सकते हैं.

MSTC Limited Recruitment 2023: किस तरह करें आवेदन

    • स्टेप 1: सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.mstcindia.co.in पर जाएं
    • स्टेप 2: इसके बाद अभ्यर्थी होमपेज पर कैरियर टैब पर क्लिक करें
    • स्टेप 3: फिर उम्मीदवार अप्लाई लिंक पर क्लिक करें
    • स्टेप 4: अब उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरें
    • स्टेप 5: फिर उम्मीदवार सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
    • स्टेप 6: इसके बाद उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान करें
    • स्टेप 7: इसके बाद उम्मीदवार फॉर्म सबमिट कर दें
    • स्टेप 8: अब उम्मीदवार आवेदन पत्र को डाउनलोड करें
    • स्टेप 9: अंत में उम्मीदवार आवेदन पत्र का एक प्रिंट आउट निकाल लें

MSTC Limited Recruitment 2023: इन तारीखों का रखें ध्यान

    • भर्ती के लिए आवेदन  प्रक्रिया शुरू होने की तारीख: 27 मई
    • भर्ती के लिए आवेदन  करने की लास्ट डेट: 11 जून
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *