ऋतुराज गायकवाड़ ने महेंद्र सिंह धोनी को कल के जीत का श्रेय देते हुए कहा कि उनके द्वारा 04 गेंदों में बनाया गया 20 रन जीत के रन साबित हुए।
धोनी ने जीता दर्शकों का दिल
MI Vs CSK के मैच में बेहतरीन जीत के बाद ऋतुराज गायकवाड़ ने महेंद्र सिंह धोनी की जमकर तारीफ की उन्होंने कहा कि आखरी ओवर में महेंद्र सिंह धोनी के द्वारा लगाए गए हैट्रिक छक्के की बदौलत हम 206 का आंकड़ा छूने में सक्षम रहे। उन्होंने कुल 04 गेंद पर नाबाद 20 रन की पारी खेली जो की इस मैच में हमारे लिए जीत का रन साबित हुआ। ऋतुराज गायकवाड़ ने महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ करते हुए उन्हें युवा विकेटकीपर कहकर संबोधित किया।
ऋतुराज गायकवाड का कहना था कि आखरी ओवर के दो गेंदों तक हमारा स्कोर 186 था परंतु यहां के पिच के अनुसार हमें 15-20 अतिरिक्त रनों की आवश्यकता थी जिसकी भर पाई महेंद्र सिंह धोनी ने की।
बदले में मुंबई इंडियंस ने भी स्कोर का पीछा करते हुए रोहित शर्मा के शतकीय पारी के बदौलत 186 रनों का आंकड़ा छूने में कामयाब रही। हालांकि वह इस मैच को नहीं जीत सके परंतु रोहित शर्मा ने दर्शकों का दिल जीत लिया।
ऋतुराज गायकवाड़ ने चेन्नई सुपर किंग्स के मलिंगा मथीशा पथिराना के द्वारा मुंबई इंडियंस के खिलाफ 04 विकेट लेने पर उनकी भी जम कर तारीफ की ।
उन्होंने तुषार और शार्दुल के भी परफॉर्मेंस की तारीफ की और आगे के मैचों के लिए उनको प्रोत्साहित किया।
ऋतुराज गायकवाड़ ने मुंबई इंडियंस के स्टार बॉलर जसप्रीत बुमराह की भी खूब तारीफ की।
कप्तान ऋतुराज ने अपने टीममेट अजिंक्य रहाणे के बेहतर प्रदर्शन के लिए उनसे ओपनिंग करवाया, उनका कहना था कि टीम में सभी का मनोबल और उत्साह बनाए रखना मेरी जिम्मेदारी है मैं किसी भी स्थान पर बल्लेबाजी करने में सक्षम हूं।
रोहित शर्मा ने रचा इतिहास
कल भले ही मुंबई इंडियंस ने मैच न जीत हो परंतु रोहित शर्मा ने 68 गेंद में 105 रनों की पारी खेल सबका दिल जीत लिया। उन्होंने इस मैच में 11 चौक और 5 छक्के लगाए जिसके बदौलत शॉर्ट फॉर्मेट टूर्नामेंट में 500 सिक्स कंप्लीट किया। रोहित T20 क्रिकेट में 500 छक्के जड़ने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।
रोहित की आईपीएल में यह दूसरी जबकि T20 क्रिकेट में आठवीं सेंचुरी थी।