शनिवार याने की 16 मार्च को घोषित होगा लोकसभा चुनाव कार्यक्रम! कितने चरण? कहां और कब वोट करना है? सभी सवालों के जवाब दिये जायेंगे

Attention India
Attention India
4 Min Read

लोकसभा चुनाव वास्तव में कब होने वाला है? इस बात की हर किसी को उत्सुकता है । महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने हाल ही में बयान दिया था कि दो दिन में आचार संहिता लागू हो जाएगी । पर अब तो चुनाव आयोग शनिवार को दोपहर 3 बजे लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करेगा यह ऐलान हो चुका है।

चुनाव आयोग ने क्या कहा है?

लोकसभा चुनाव और कुछ विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा 16 मार्च को की जाएगी इसलिए अब तो इसमें कोई शक नहीं है की 16 मार्च से लोकसभा चुनाव की तैयारीया जोर शोर से शुरू हो जाय़ेगी। इस कार्यक्रम के बाद चुनाव के सियासी संग्राम के चरणों का ऐलान हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी नेताओंने दावा किया है कि तीसरा कार्यकाल भी हमारा ही होगा। इस ही के साथ इंडिया अलायंस ने कहा है कि इस बार हम मोदी को प्रधानमंत्री नहीं बनने देंगे । पर अब यह देखना अहम होगा कि चुनाव आयोग चुनाव चरणों की घोषणा करते हूए क्या कहते है।

इस बार याने की 2024 लोकसभा चुनाव 6 से 7 चरणों में होने की उम्मीद है। चुनाव की घोषणा होते ही देशभर में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो जाएगी। 2024 के लोकसभा चुनाव में 97 करोड़ लोग वोट कर सकेंगे । 8 फरवरी को चुनाव आयोग ने सभी 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के मतदाताओं से संबंधित विशेष सारांश 2024 रिपोर्ट जारी की थी। आयोग ने कहा था कि 18 से 29 आयु वर्ग के 2 करोड़ नए मतदाता मतदान में शामिल हुए हैं । 2019 के लोकसभा चुनावों की तुलना में पंजीकृत मतदाताओं की संख्या 6% से बढी है ।

चुनाव आयोग की सिफारिश के बाद, सरकार ने बुजुर्ग मतदाताओं को डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान करने की अनुमति देने के लिए चुनावी नियमों में बदलाव किया है। अब केवल 85 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग मतदाता ही पोस्टल बैलेट से मतदान कर सकेंगे। अभी तक 80 साल से अधिक उम्र के लोग इस सुविधा के पात्र थे। कानून मंत्रालय ने एक अधिसूचना में कहा कि 85 वर्ष की आयु पार कर चुके मतदाताओं को यह सुविधा प्रदान करने के लिए चुनाव आचरण नियम, 1961 में संशोधन किया गया है। अब शनिवार को होने वाली घोषणा के दौरान सभी सवालोंके जवाब मतदाताओंको मिलने की उम्मीद है।

2014-2019 में शेड्यूल इस प्रकार था

पिछले दो लोकसभा चुनावों में चुनाव की तारीखों की घोषणा और मतदान के बीच 40 से 50 दिनों का अंतर था। 2019 के लोकसभा चुनाव 11 अप्रैल से 19 मई के बीच 7 चरणों में हुए थे। चौथे दिन यानी 23 मई को रिजल्ट घोषित कर दिया गया। इसी तरह 2014 में लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान भी 5 मार्च को हुआ था।7 अप्रैल से 12 मई तक 9 चरणों में चुनाव हुए। इस बार भी रिजल्ट चौथे दिन 16 मई को घोषित कर दिया गया। इसही वजह से 2024 मे भी इसी तरह 40-50 दिन के अंतर मे चुनाव होने की संभावना जतायी जा रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *