चाकूबाजी से दहला France, 6 बच्चे समेत कई घायल, हमलावर गिरफ्तार

Admin
Admin
2 Min Read

8th May 2023, Mumbai: फ्रांस में आल्प्स क्षेत्र के एक शहर में बृहस्पतिवार को एक हमलावार ने चाकू से हमला कर 6 बच्चों सहित कई लोगों को घायल कर दिया। फ्रांस के गृह मंत्री ने यह जानकारी दी। गृह मंत्री गेराल्ड डारमेनिन ने कहा कि हमले की यह घटना एनेंसी शहर में हुई। उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा, ‘एनेंसी में, एक मैदान में एक सशस्त्र व्यक्ति द्वारा चाकू से किये गये हमले में बच्चों सहित कई लोग घायल हो गये।’

स्थानीय सांसद एंटनी आरमंड ने ट्विटर पर कहा कि बच्चों पर खेल के मैदान में हमला किया गया। बीएफएमटीवी की खबर के अनुसार, इस घटना को लेकर पेरिस में सांसदों ने संसद की कार्यवाही के बीच में एक मिनट का मौन रखा। बताया जा रहा है कि इन बच्‍चों की उम्र 3 साल के आसपास है। यह हमला एक पार्क में किया गया। बताया जा रहा है कि घायलों की संख्‍या बढ़ सकती है।

बताया जा रहा है कि 3 बच्‍चों की हालत गंभीर है। फ्रांस के गृहमंत्री ने इस बात की पुष्टि की है कि हमलावर को अरेस्‍ट कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह हमला सुबह 9.45 हुआ था। फ्रांस के प्रधानमंत्री अब घटनास्‍थल की ओर रवान हो गए हैं। इस घटनास्‍थल के आसपास के रास्‍तों को बंद कर दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *