अभिनेता सलमान खान को कौन नहीं जानता है,जो अपने ब्लॉकबास्टर फिल्मों के लिए काफी प्रसिद्ध है। परंतु आपको यह जानकर बड़ी हैरानी होगी की इतने मशहूर अभिनेता के आवास स्थल पर फायरिंग की गई। यह बेहद ही गंभीर मामला लगता है। इतनी बड़ी घटना होने के बाद सभी लोगों के दिमाग में यह चल रही है कि आखिर क्या मामला हो सकता है इस फायरिंग के पीछे?
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से बातचीत
फिलहाल,आपको बता दें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी 16 अप्रैल को सलमान खान से मिलने उनके घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में गए। उन दोनों के बीच इस मुद्दे पर बातचीत भी हुई। सलमान खान और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के अलावा, सलीम खान जो सलमान खान के पिता है, वह भी बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी ने उन्हें आश्वासन देते हुए कहा अभिनेता और उनके परिवार को कड़ी सुरक्षा में रखा जाएगा तथा उनकी सिक्योरिटी को अधिक बढ़ा दी जाएगी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी ने यह भी कहा की , महाराष्ट्र में किसी भी अंडरवर्ल्ड माफिया की मनमानी नहीं चलेगी,चाहे वह बिश्नोई गैंग ही क्यों न हो। इससे पहले 15 अप्रैल को सलमान खान से मिलने राज ठाकरे पहुंचे। सलमान खान अपनी शूटिंग पुरी कर अपने आवास स्थल मतलब अपने घर पहुंचे थे। तभी यह घटना प्रातः 4:50 मिनट पर करीब दो अनजान व्यक्ति उनके घर के बाहर फायरिंग कर भाग गये.
क्या सुटरो की गिरफ्तारी हुई?
अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने के बाद शूटर भागने में सफल हो गए थे। परंतु पुलिस शूटरो को गिरफ्तार कर अपने हिरासत में ले लिया है। इसके अलावा फायरिंग के बाद जांच पड़ताल के लिए खास फॉरेंसिक टीम भी पहुंची। जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि सलमान खान को जान से मारने की धमकी अनमोल विश्नोई ने दी थी, यह लॉरेंस बिश्नोई के भाई हैं। एक पोस्ट से पता चला कि इस घटना का जिम्मेदार अनमोल बिश्नोई है। इस बात की पुष्टि फेसबुक अकाउंट से की गई। परंतु यह मामला कितना सही है कितना गलत है, फिलहाल कुछ कहा नही जा सकता।
सलमान खान के बड़े भाई का बयान
इस घटना के बाद सलमान खान के भाई अरबाज खान ने इस मामले में बातचीत की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर यानी इंस्टाग्राम से अपने एक पोस्ट में लिखा कि उनके परिवार के किसी सदस्य ने भी किसि प्रकार का कोई भी बयान नहीं दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि इस घटना से हमारा पूरा परिवार सॉक्ड है। तथा इस घटना से जुड़ी सभी मामलों पर पुलिस से जुड़े हुए हैं, और मुंबई पुलिस लगातार हमारे सहयोग में लगे हुए हैं। अरबाज खान ने कहा हमें मुंबई पुलिस पर काफी भरोसा है, और हमारी सुरक्षा के लिए पूर्णत: तैनात हैं। अन्त मे कहा आपके प्यार और साथ के लिए तह दिल से धन्यवाद।