चांद के लिए कल उड़ान भरेगा चंद्रयान-3, ISRO यहां करेगा इसका लाइव प्रसारण

चंद्रयान-3 14 जुलाई को दोपहर 2.35 बजे चांद के सफर पर निकल जाएगा. इसरो इसका लाइव प्रसारण करेगा और आप भी इस रोमांचकारी पल का हिस्‍सा बन सकते हैं.

Admin
Admin
2 Min Read
Highlights
  • यहां ऑनलाइन देख सकेंगे लाइव
  • चंद्रयान-2 मिशन हो गया था फेल
  • चंद्रयान-3 की लैंडिंग अगस्त में

13th July 2023, Mumbai: देश का प्रतिष्ठित स्पेस संस्थान भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) 14 जुलाई को एक नया इतिहास रचने के लिए तैयार है. इसरो चंद्रयान – 3 मिशन (Chandrayaan-3 mission) को शुक्रवार को दोपहर 2.35 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च करेगा. आप भी इस ऐतिहासिक पल को लाइव देख सकते हैं. इसरो ने इसके लिए प्लेटफॉर्म भी उपलब्ध कराया है. 

यहां ऑनलाइन देख सकेंगे लाइव

इसरो के मुताबिक, चंद्रयान – 3 मिशन को लाइव देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट isro.gov.in पर जा सकते हैं. इसरो ने अपने एक ट्वीट में कहा है कि लोग हमारे फेसबुक अकाउंट facebook.com/ISRO पर भी ऑनलाइन इवेंट लाइव देख सकते हैं. साथ ही यूट्यूब चैनल लिंक youtube.com/watch?v=q2ueCg9bvvQ पर भी लॉन्चिंग को लाइव देख सकते हैं. इतना ही नहीं, DD National पर भी दोपहर 2 बजे से सीधा प्रसारण देख सकते हैं.

चंद्रयान-2 मिशन हो गया था फेल

बता दें, चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) मिशन से पहले चंद्रयान-2 मिशन सितंबर 2019 में चंद्रमा की सतह पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. चंद्रयान-3 में एक लैंडर और रोवर कॉन्फ़िगरेशन शामिल है. इसको 100 किलोमीटर की मून ऑर्बिट में ले जाया जाएगा. इस मिशन का मेन मकसद मिशन के विक्रम लैंडर के लिए चंद्रमा पर सुरक्षित सॉफ्ट लैंडिंग शो करना है. इसरो अगर ऐसा करने में सफल हो जाता है तो भारत चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा. इस उपलब्धि को हासिल करने वाले देशों में अमेरिका, रूस और चीन शामिल है.

चंद्रयान-3 की लैंडिंग अगस्त में

इस मिशन का कोडनेम LVM3 M4 है. चंद्रयान-3 की लैंडिंग अगस्त में होगी. पहली बार जनवरी 2020 में चंद्रयान मिशन की घोषणा की गई, चंद्रयान – 3 मिशन शुरू में 2022 के लिए अपेक्षित था. इसरो (ISRO) के वैज्ञानिकों ने बड़ी मेहनत की है और इन्हें उम्मीद है कि इस बार वह कामयाबी हासिल करेंगे.

TAGGED: , ,
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *