भारत जोड़ो अभियान- एक छलावा | जन-विचार (जन-मंच) By: Shyamanand Mishra

Admin
Admin
2 Min Read

भारत जोड़ो अभियान का एक ही नायक है।वह है-लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल,जिसका नाम सदा अजर अमर है। जिसे कोई नही मिटा सकता है। आज कांग्रेस एवं नकली गांधी परिवार एक छलावा-भारत जोड़ो अभियान चलाकर सरदार पटेल को भी अपमानित करने का काम शुरू कर दिया है। वैसे भी सरदार पटेल का भारत जोड़ो अभियान की मुहिम को गांधी परिवार ने कभी दिल से स्वीकार नही किया। उलटे भारत तोड़ो अभियान में पटेल जी को धोखे में रख भारत पाकिस्तान बंटवारा,पाकिस्तान पर अधिकार किया। जमीन वापस कर देना,कश्मीर में दो विधान-दो निशान, 370, 35A जैसा कानून लागू करने जैसी विभाजनकारी नीतियां भारत तोड़ो अभियान का ही तो हिस्सा है।उस अभियान को आगे बढ़ाने आज भी नकली गांधी परिवार देशविरोधी लोगों को सम्मान देना,सेना पराक्रम पर सुबूत मांगना,आतंकी की मौत पर आंसू बहाना,भारत तोड़ो का पहचान कांग्रेस बन गया है। क्या राहुल गांधी बता सकते हैं कि अपने अभियान से वो बांग्लादेश,पाकिस्तान व गुलाम कश्मीर को जोड़ सकते हैं। यदि नही तो उनकी ये भारत जोड़ो यात्रा एक छलावा है। जो अपने परिवार मेनका गांधी,वरुण गांधी व अपने पार्टी नेता को नही जोड़ पाए वो भारत जोड़ने की कहे तो यह एक छलावा ही है। जिसे देश कभी स्वीकार नही करेगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *