24th September 2023, Mumbai: एशियन गेम्स जो हर चार साल में एक बार होता है, जिसके लिए एथलीट एशिया के हर कोने से आकर हिस्सा लेते है और अपने देश के साथ अपना नाम ऊंचा कर जाते है। इस साल एशियन गेम्स 2023 का पहला दिन 24 सितंबर 2023, संडे को है। जिसमे अब तक के प्रदर्शन में भारत के खिलाड़ी अपने नाम कुल पांच मेडल्स कर चुके है, यह मेडल्स अलग अलग गेम्स में जीते गए है। जिन प्लेयर्स ने यह मेडल जीता है और जिन गेम्स में वह हम आगे देखेंगे।

भारत के पांच मेडल्स में 3 सिल्वर और दो ब्रॉन्ज है। इसमें एक सिल्वर रमिता जिंदल, मेहुल घोष, और अशी चौकसी ने वूमेन 10am एयर राइफल के टीम इवेंट में अपने नाम किया। दूसरा सिल्वर अर्जुन लाल जट और अरविंद सिंह ने रोइंग लाइटवेट मेन्स डबल में कमाया जिसमे इन एथेलेट्स ने 6:28.18 सेकंड के समय में खतम किया। इसके बाद पहला ब्रॉन्ज मेडल भी भारत के रोइंग टीम ने लाया इसमें शामिल थे बाबू लाल यादव और लेख राम की जोड़ी। इस जोड़ी ने फाइनल में 6:50.41 सेकेंड के समय के साथ ब्रॉन्ज अपने नाम कर भारत के लिए रोइंग में दूसरा और कुल मिलाकर तीसरा पदक हासिल किया।

भारत के लिए तीसरा सिल्वर भी भारत की रोइंग टीम ने पुरुषों की आठ इवेंट टीम में जीता गया। महिलाओं ने भी मेडल लाने में अपनी जी जान लगा दी। महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल के इंडिविजुअल इवेंट स्पर्धा में रमिता ने भारत के लिए ब्रॉन्ज कमाया। वहीं दूसरी ओर विमेंस क्रिकेट में भारत की महिला क्रिकेट टीम ने अपनी जगह फाइनल्स में बना ली है, वॉलीबॉल, और बाकी खेल में भी भारत का अच्छा प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। साथ ही बाकी खिलाड़ी भी मेडल अपने नाम करने को जी जान लगा कर खेल रहे है। इस तरह से भारत ने एशियन गेम्स 2023 के डे 1 में पांच मेडल जीते। अभी यह स्पर्धा और बाकी है। एशियाई गेम्स 2023 में भारत का जोरदार प्रदर्शन आगे भी देखने को मिलता रहेगा। एशियन गेम्स 2023 के आगे के अपडेट्स के लिए बने रहे द फिल्मी चर्चा के साथ।