जवान के बहाने अखिलेश यादव का सत्ता पर वार,बोला जिंदा हो तो जिंदा नजर आना जरूरी

सिनेमा निभा रहा है अपना सामाजिक दायित्व,जवान इसका मजबूत उदाहरण

Admin
Admin
2 Min Read
जवान के बहाने अखिलेश यादव का सत्ता पर वार,बोला जिंदा हो तो जिंदा नजर आना जरूरी

11th September 2023, Mumbai: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जवान फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया को साझा करते हुए अप्रत्यक्ष रूप से सरकार पर वार किया है। अखिलेश ने ट्वीट करते हुए कहा है कि मनोरंजन के साथ जिम्मेदारी भरा संदेश देती फिल्म जवान, सही मायने में देश की जनता में जागरूकता लाने का एक आव्हान है।

अखिलेश यादव ने आगे लिखते हुए कहा कि सिनेमा समय समय पर किस तरह अपना सामाजिक दायित्व निभाकर,अपनी उपयोगिता सिद्ध करके देश को आगे ले जा सकता है,जवान उसका एक उदाहरण है। दर्शकों के बीच इसकी दिन प्रतिदिन बढ़ती और सारे रिकॉर्ड ब्रेक करती हुई लोकप्रियता दर्शा रही है कि देश की सोच कितनी प्रगतिशील और सकारात्मक भी है।

आपको बता दें कि इस फिल्म में देश की राजनीतिक घटनाओं,आर्थिक घोटालों और सामाजिक मुद्दों को बड़ी ही गंभीरता से उठाया गया है। किसानों की आत्महत्या से लेकर सैन्य हथियारों के घोटालों का चित्रण इस फिल्म में किया गया है।

जवान के हिट होने का सबसे बड़ा कारण यही है कि एक ही फिल्म में सुसाइड जैसी समस्याओं के साथ लचर स्वास्थ्य व्यवस्था,पूंजीवाद को इंगित किया गया है। ये ऐसी समस्याएं है जिनको लेकर राजनीति की दुनिया में पक्ष विपक्ष की बहस और आरोप प्रत्यारोप चलते रहते हैं। तो क्या अखिलेश यादव ने एक तरीके से सरकार को इन बिंदुओं पर घेरते हुए निशाना साधा है।

अंत में सपा अध्यक्ष ने कहा फिल्म की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी सार्थक फिल्में बनाते रहिए,जो जिंदा हो तो फिर जिंदा नजर आना जरूरी है।

By विवेक रंजन

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *