जैसे जैसे 2024 लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहा है,वैसे-वैसे सभी पार्टियों जनता का ध्यान अपनी तरफ खींचने की कोशिश में जुट गई है। पिछले साल 23 अगस्त 2022 को विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा की घोषणा की थी,जिसमें राहुल गांधी समेत कई कांग्रेसी नेता कन्याकुमारी से चलकर कश्मीर तक गए थे। इस यात्रा में कई सारे फिल्मीस, टेलीविजन जगत के सितारे भी शामिल हुए थे। कांग्रेस पार्टी ने इस यात्रा का उद्देश्य घृणा भाई और कट्टरता की राजनीति से लड़ना, केंद्र सरकार द्वारा लोगों की आकांक्षाओं की उपेक्षा के खिलाफ लड़ना और राजनीतिक केंद्रीकरण और अन्याय के खिलाफ लड़ना बताया था । इस यात्रा को पूरा करने में पूरे 5 महीने लगे थे।
इसी से मिलता जुलता एक और अभियान की घोषणा कांग्रेस ने आज किया है ‘ भारत न्याय यात्रा’ जो कि मणिपुर से शुरू होगी और महाराष्ट्र में समाप्त । आपको बता दें कि यह यात्रा मणिपुर असम मेघालय पश्चिम बंगाल बिहार गुजरात से होते हुए महाराष्ट्र पहुंचेगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे इस यात्रा को 14 जनवरी 2024 को मणिपुर से रवाना करेंगे जो की 14 राज्यों से गुजरती हुई 20 मार्च 2024 को अपनी मंजिल यानी कि महाराष्ट्र पहुंचेगी। इससे भाजपा को चुनौती मिल सकती है क्योंकि इसमें ज्यादातर राज्य ऐसे हैं जहां इंडिया गठबंधन के परियों की सरकार है और कांग्रेस का मानना है कि इस यात्रा के बाद राज्यों में परियों की पकड़ मजबूत हो सकती है। भारत जोड़ो यात्रा से जो लोकप्रियता राहुल गांधी को मिली थी उसी की उम्मीद में भारत नया यात्रा को शुरू किया गया है। अभी विपक्ष इंडिया गठबंधन के पास मुख्यमंत्री के तौर पर कोई चेहरा नहीं है भाजपा से लड़ने के लिए लेकिन जिस तरह से राहुल गांधी अभियानों में एक मुख्य चेहरा बना रहे हैं उसमें जनता के मन में ‘मोदी बनाम राहुल’ का ही चेहरा आ रहा है।
-Daisy