क्या उम्मीद की जा सकती है अनिल शर्मा की गदर 2 से,गदर 2 टीजर रिलीज, देखिए यहां।

Admin
Admin
3 Min Read
Highlights
  • गदर 2 टीजर, का ये फेमस डायलॉग। दामाद है वो पाकिस्तान का, उसे नारियल दो, टिका लगा, वरना इस बार वो दहेज में लाहौर ले जाएगा।
  • गदर 2 के टीजर में सनी पाजी ने उड़ाया पहिया।

12th June 2023, Mumbai: अब इंतजार खत्म हुआ। भारत से लाहौर को रवाना होने वाली गाड़ी “गदर: द कथा कंटीन्यूज” का टीजर आ चुका है। जिस पिक्चर का पूरे भारत वासियों को बेसब्री से इंतजार था उस पिक्चर की एक झलक दिखाई गई है। अपने फैंस को चौकाने में अनिल शर्मा ने इस टीजर में कोई कमी नही छोड़ी है। टीजर फैंस की उम्मीदों पर खरा उतरा है। मगर इस दिल को हमेशा कुछ ज्यादा ही चाहिए होता है, क्या करे फैंस की उम्मीद अब पिक्चर से और भी बड चुकी है।

गदर: एक प्रेम कथा में हमने देखा था किस तरह अपने प्यार, अपनी बीवी को वापस हिंदुस्तान लाने के वजह से तारा सिंह और सकीना ने क्या क्या झेला था। गदर 1 अब तक हर हिंदुस्तानी के दिल में एक दम तरो ताज़ा है, फिल्म के कुछ डायलॉग “हिंदुस्तान जिंदाबाद है, जिंदाबाद था, और जिंदाबाद रहेगा।” को बहुत सरहया गया था, सिर्फ यही नहीं और भी बहुत से डायलॉग्स है जिन्हे अब तक फैंस याद करते है। गर्दन 2 से भी फैंस की उम्मीद काफी बड़ी हुई है। गदर 2 का टीजर एक डायलॉग से शुरू होता है, “दामाद है वो पाकिस्तान का, उसे नारियल दो, टिका लगा, वरना इस बार वो दहेज में लाहौर ले जाएगा।” गदर 2 के टाइजर में सनी पाजी पहिया उड़ते हुए दिखाई दे रहे है, कहानी लाहौर की है जहां तारा सिंह फिर अपने परिवार के खातिर लड़ते हुए दिखाई देंगे।

आखिर जो हैंडपंप लाहौर में सनी पाजी ने उखड़ा था वो अब तक ठीक हुआ या नहीं? क्या इस बार सनी पाजी लाहौर ही दहेज में ले आएंगे? और क्या क्या उखड़ा होंगा सनी पाजी ने पहिए के अलावा, आखिर पाकिस्तान वासियों ने इस बार क्या क्या झेला होंगा, तारा सिंह और सकीना के प्यार के बीच के बाधा बन ने के कारण। क्या गदर 2 के म्यूजिक में वही अपना पन देखने को मिलेगा? इतने सारे सवाल सब के मन में झुज रहे है, और इन सबका जवाब गदर 2 की रिलीज ही देंगी, पर ये इंतजार ज्यादा दूर नहीं बस 11 अगस्त तक का ही है। तब तक और भी बोहोत सी फिल्मी जानकारी के लिए बने रहे हमारे साथ The Filmy Charcha.

By-Khushi Belani

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *