6th May 2023, Mumbai: मुंबई के शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन इलाके के पास चार लड़कों ने मिलकर अपने ही 20 वर्षीय दोस्त की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या के बाद चारों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों में दो को जेल में तो वहीं दो नाबालिग होने की वजह से उन्हें बाल सुधार गृह में भेजा गया है।
पुलिस ने बताया कि पीड़ित ने 31 मई को एक ढाबे में अपने जन्मदिन की पार्टी दी थी। ढाबे का बिल 10 हजार के करीब आया, जिसे पीड़ित ने चुका दिया। हालांकि उसके दोस्तों ने बाद में उसे चुकाने का वादा किया था। पीड़ित ने बाद में जब अपने दोस्तों से पैसे वापस मांगे तो उन्होंने देने से साफ इनकार कर दिया था।
31 मई को रात के आठ बजे पीड़ित अपने अन्य दोस्तों के साथ गोवांडी के शिवाजी नगर इलाके में जन्मदिन मना रहा था। चारो आरोपी वहां पहुंचे और पीड़ित को पहले बुरी तरह से मारा। इसके बाद उन्होंने धारदार हथियार से उसे घायल करने के बाद चारो आरोपी वहां से फरार हो गए।
घटना की जानकारी पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले पीड़ित को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि हत्या के बाद ही दोनों नाबालिग आरोपी को पकड़ लिया गया था। वहीं बाकि के दो आरोपियों को अहमदाबाद में गिरफ्तार किया गया।