Sharwanand और Rakshita Reddy बंधे एक बंधन में, क्रीम कलर की साड़ी में खूबसूरत दिखीं दुल्हन

Admin
Admin
4 Min Read

5th June 2023, Mumbai: फेमस साउथ इंडियन एक्टर शारवानंद (Sharwanand) ने एक इंटीमेट सेरेमनी में अपनी मंगेतर रक्षिता रेड्डी (Rakshita Reddy) के साथ शादी कर ली है। इसमें सिर्फ उनका परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। ये शादी जयपुर के ‘लीला पैलेस’ में हुई और अब इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

शारवानंद और रक्षिता रेड्डी की शादी की तस्वीरें

शारवानंद की शादी का उत्सव दो दिन पहले 2 जून 2023 को मेहंदी, संगीत और हल्दी कार्यक्रम के साथ शुरू हुआ था, इसके बाद 3 जून को शादी का कार्यक्रम हुआ। अब दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। शारवानंद और रक्षिता अपने वेडिंग आउटफिट में एक साथ काफी प्यारे लग रहे थे। शादी के लिए जहां शारवानंद ने कुछ एक्सेसरीज के साथ क्रीम पिंक कलर की शेरवानी का चुनाव किया था, वहीं रक्षिता ने सिल्वर क्रीम कलर की साड़ी पहनी थी। हैवी नेकलेस, मांग टीका और अन्य गोल्डन ज्वेलरी ने उनके लुक को पूरा किया था।

शारवानंद और रक्षिता रेड्डी की शादी में पहुंचे ये सेलेब्स

फेमस साउथ एक्टर राम चरण भी शारवानंद की शादी में शामिल हुए थे। उन्होंने आइवरी कलर की शेरवानी पहनी थी। एक्टर सिद्धार्थ सूर्यनारायण ने अपने इंस्टा हैंडल से शारवानंद की शादी की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने लिखा है, “रक्षिता संग शारवा। हम वहां थे। यह जादुई था। मेरा दिल बहुत भरा हुआ है। खुशी और हमेशा अपने बच्चों को प्यार करना। जीवन सुंदर है।”

शारवानंद और रक्षिता ने जनवरी 2023 में सगाई की थी। पहले अफवाहें उड़ी थीं कि कपल ने ​कुछ कारणों से अलग होने का फैसला किया है। हालांकि, इन सभी अटकलों पर तब विराम लगा गया, जब इस जोड़े ने बीते वीकेंड में शादी कर ली। कथित तौर पर कपल अपने सहयोगियों और इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए हैदराबाद में एक भव्य रिसेप्शन की मेजबानी करेगा।

शारवानंद का हुआ था एक्सीडेंट

इस बीच, शारवानंद अपने शादी से ठीक एक हफ्ते पहले एक दुर्घटना का शिकार हो गए थे, जिससे सोशल मीडिया पर उनके फैंस में काफी खलबली मच गई थी। इसके बाद उन्होंने ट्विटर पर घटना का एक अपडेट साझा किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह घर पर सुरक्षित और स्वस्थ हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह एक मामूली दुर्घटना थी।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘आज सुबह खबर मिली है कि मेरी कार का एक्सीडेंट हो गया है। यह बहुत मामूली सी घटना थी। आप सभी के प्यार और आशीर्वाद से मैं घर पर बिल्कुल सुरक्षित और स्वस्थ हूं। चिंता करने की कोई बात नहीं है। आपकी चिंता के लिए आप सभी का धन्यवाद। आप सभी का रविवार अच्छा रहे।”

वर्क फ्रंट की बात करें, तो शारवानंद के पास कुछ दिलचस्प फिल्में हैं। वह निर्देशक श्रीराम आदित्य के साथ अपनी आगामी तेलुगु फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। उन्होंने हाल ही में लंदन में 40 दिन का शेड्यूल पूरा किया और कुछ हफ़्ते पहले ही भारत लौटे। वह शादी से पहले अपने वर्क कमिटमेंट्स को पूरा करना चाहते थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *