ये हैं वो पांच फूड्स जिनसे स्पर्म क्वालिटी को बेहतर बनाया जा सकता है, आपको भी इनके नाम जानने चाहिए!

Admin
Admin
3 Min Read

13th May 2023, Mumbai: हम जो भी खाते पीते हैं उसका असर हमारे सेहत पर पड़ता है. खराब खानपान का असर प्रजनन क्षमता पर भी पड़ता है. वर्तमान समय में ज्यादातर कपल्स को गर्भधारण करने में परेशानी हो रही है. इसका एक सबसे बड़ा कारण है पुरुषों में स्पर्म काउंट की कमी और इसकी खराब क्वालिटी… लो स्पर्म काउंट की वजह से पुरुषों में सेक्स की इच्छा की कमी, पार्टनर को गर्भवती कर पानी में दिक्कत का सामना करना पड़ता है. ऐसे में पुरुष इस बात को लेकर हमेशा परेशान रहते हैं कि आखिर स्पर्म काउंट कैसे बढ़ाया जाए. ऐसे में हम उन्हें कुछ ऐसे पोषक तत्वों से भरपूर आहार की जानकारी दे रहे हैं, जिसे डाइट में शामिल करने से उनकी यह परेशानी ठीक हो जाएगी. आइए जानते हैं इस बारे में

फोलिक एसिड: स्पर्म की क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए पर्याप्त मात्रा में फोलिक एसिड को अपने आहार में शामिल करना चाहिए. पुरुषों को अपने दैनिक आहार में 400 से 600 मिलीग्राम फोलिक एसिड जरूर प्राप्त करना चाहिए. इसके लिए ब्रोकोली हरे पत्ते वाली सब्जियां, स्प्राउट्स, चना, राजमा का सेवन करना चाहिए. इन में प्रचुर मात्रा में फोलिक एसिड मौजूद होता है. आपको बता दें कि फोलिक एसिड ना सिर्फ शुक्राणुओं की संख्या को बढ़ाता है बल्कि शुक्राणुओं की गुणवत्ता और गतिशीलता में भी सुधार करता है.

विटामिन डी: शुक्राणु उत्पादन और स्पर्म काउंट बढ़ाने में विटामिन डी की बहुत बड़ी भूमिका है. यह शुक्राणुओं की गतिशीलता और फंक्शन को भी बेहतर बनाता है. धूप की किरणें अंडे, दूध, मशरूम इसका बेहतरीन स्रोत है. विशेषज्ञ की मानें तो पुरुषों को रोज 10 से 15 मिनट धूप जरूर लेनी चाहिए. पुरुषों को दैनिक 1000 आईयू विटामिन डी लेने की सलाह दी जाती है.

जिंक: आपके डाइट में पर्याप्त जिंक का भी होना जरूरी है. क्योंकि ये टेस्टोस्टरॉन और शुक्राणुओं के उत्पादन को बढ़ावा देता है. साथ ही स्पर्म क्वालिटी उनकी गतिशीलता और संरचना में सुधार करता है. पुरुषों को 500- 100 मिलीग्राम जिंक अपनी दैनिक डाइट में जरूर प्राप्त करना चाहिए.छोले, कद्दू के बीज, काजू इस के कुछ अच्छे स्रोत हैं.

सेलेनियम: यह ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में मदद करता है और शुक्राणुओं की गुणवत्ता में सुधार करता है. ये टेस्टोस्टेरोन के उत्पादन और स्पर्म काउंट को भी बढ़ाने में मदद करता है. रोज 400 mcg सेलेनियम पुरुषों को जरूर लेना चाहिए. नट्स और बीज अंडे, चिकन और मछली में ये अच्छी मात्रा में पाया जाता है.

विटामिन सी: कई स्टडीज में यह बात साबित हो चुकी है कि विटामिन सी स्पर्म मोटीलिटी काउंट और इसकी बनावट में सुधार करता है.विटामिन सी वाले फूड जैसे संतरे, टमाटर, ब्रोकली और बंद गोभी को पुरुषों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए.

TAGGED: , ,
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *