सरकार्युक्री अलर्ट डीएसएसएसबी एमपी एपेक्स बैंक सीआरपीएफ गुजरात एचसी गेल भर्ती 2023

Admin
Admin
3 Min Read

2nd April, 2023 Mumbai: गवर्नमेंट जॉब करने की इच्छा है और साथ ही जरूरी योग्यता रखते हैं तो इन भर्तियों के लिए अप्लाई कर सकते हैं. दिल्ली एसएसबी से लेकर गेल और एमपी एपेक्स बैंक तक तमाम पद पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं. कहीं लास्ट डेट पास आ गई है तो कुछ भर्तियों के लिए अप्लाई करने के लिए अभी काफी समय बाकी है. जानते हैं इन वैकेंसी से संबंधित जरूरी डिटेल. विस्तार में जानने के लिए आप संबंधित संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं, जिसका पता नीचे शेयर किया गया है.

डीएसएसएसबी रिक्रूटमेंट 2023

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने 258 अलग-अलग पद पर भर्ती निकाली है. आवेदन जारी हैं और अप्लाई करने की लास्ट डेट 7 अप्रैल 2023 है. ये रिक्तियां डिपार्टमेंट ऑफ ट्रेनिंग एंड टेक्निकल एजुकेशन, गवर्नमेंट ऑफ एनसीटी ऑफ दिल्ली ने निकाली हैं. डीएसएसएसबी के इन पद पर केवल ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है. इसके लिए डीएसएसएसबी की वेबसाइट पर जाएं – dsssb.delhi.gov.in.

सीआरपीएफ कॉन्सटेबल भर्ती

सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स में 9 हजार से ज्यादा कॉन्सटेबल पद पर भर्ती चल रही है. इन वैकेंसी के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट 25 अप्रैल 2023 है. ये भर्तियां कॉन्सटेबल (टेक्निकल और ट्रेड्समैन) पद के लिए हैं. इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 9212 पद भरे जाएंगे. इनमें से 9105 पद पुरुष कैंडिडेट्स के लिए हैं और 107 पद महिला कैंडिडेट्स के लिए हैं. आवेदन करने के लिए आपको सीआरपीएफ की ऑफिशियल वेबसाइट crpf.gov.in पर जाना होगा.

गेल रिक्रूटमेंट 2023

गेल इंडिया लिमिटेड ने सीनियर एसोसिएट, जूनियर एसोसिएट समेत कई पद पर भर्ती निकली है. इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से 120 अलग-अलग पद भरे जाएंगे. अप्लाई करने की लास्ट डेट 10 अप्रैल 2023 है. ये भी जान लें कि इन पद पर केवल ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है. इसके लिए आपको गेल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है – gailgas.com.

गुजरात हाईकोर्ट भर्ती 2023

लॉ में ग्रेजुएशन की डिग्री रखने वाले कैंडिडेट्स के लिए नौकरी पाने का बढ़िया मौका है. गुजरात हाईकोर्ट ने सिविल जज के बंपर पद पर भर्ती निकाली है. अप्लाई करने की लास्ट डेट 14 अप्रैल 2023 है. इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से सिविल जज के कुल 193 पद भरे जाएंगे. आवेदन करने के लिए hc-ojas.gujarat.gov.in पर जाएं.

एमपी एपेक्स बैंक रिक्रूटमेंट

मध्य प्रदेश राज्य सहकारी बैंक में 638 पद पर भर्ती चल रही है. इन रिक्तियों के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट 09 अप्रैल 2023 है. आवेदन करने के लिए apexbank.in पर जाएं. एमपी कोऑपरेटिव बैंक के ऑफिसर ग्रेड पद पर भर्ती के लिए योग्यता पद के मुताबिक है. डिटेल जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर दिया नोटिस चेक कर लें.

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *