MS Dhoni से जुड़ा बड़ा कनेक्शन, भारत बनेगा महिला T20 वर्ल्ड कप 2023 का चैंपियन!

Admin
Admin
2 Min Read

महिला वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने डकवर्थ लुईस नियम से आयरलैंड को 5 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। टीम इंडिया की तरफ से स्मृति मंधाना ने कमाल का खेल दिखाया। सेमीफाइनल मैच में भारतीय टीम का सामना ऑस्ट्रेलिया महिला टीम से हो सकता है। इस मैच में टीम इंडिया के जीतने के दो बड़े संयोग बन रहे हैं। आइए जानते हैं, उनके बारे में। 

भारत ने जीता टी20 वर्ल्ड कप 2023 

भारतीय पुरुष टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खिताब जीता था। तब टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को पटखनी दी थी। इस बार भारतीय महिला क्रिकेट टीम का मैच सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही है। इस संयोग के मुताबिक 16 साल बाद फिर टीम इंडिया की जीत पक्की लग रही है।

कप्तानों की जर्सी नंबर है सेम 

महेंद्र सिंह धोनी की जर्सी नंबर 7 था। वह टीम टीम इंडिया के कप्तान थे। इस समय भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर हैं और उनका जर्सी नंबर भी 7 है। हरमनप्रीत कौर ने आयरलैंड के खिलाफ मैच में उतरते ही 150 टी20 मैच खेल लिए और वह ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं।

सेमीफाइनल में इन प्लेयर्स पर होंगी निगाहें 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दर्ज करने के लिए भारतीय तेज गेंदबाजों को दम दिखाना होगा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह और राजेश्वरी गायकवाड़ के ऊपर दरोमदार होगा। वहीं, शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना शानदार फॉर्म में नजर आ रही हैं। स्मृति ने आयरलैंड के खिलाफ तूफानी पारी खेली थी और टीम इंडिया को अपने दम पर चैंपियन बनाया था। टी20 वर्ल्ड कप 2023 में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने शानदार बल्लेबाजी की है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *