टैरो कार्ड रीडिंग राशिफल 5 अप्रैल 2023 वृषभ और सभी राशियों का दैनिक राशिफल ज्योतिषी पलक बर्मन मेहरा द्वारा

Admin
Admin
7 Min Read

5th April 2023, Mumbai: टैरो कार्ड्स (Tarot Card Reading) के अनुसार बुधवार 5 अप्रैल 2023 का दिन सभी 12 राशि के लोगोंं के लिए खास होने जा रहा है. आपकी किस्मत के सितारे क्या कहते हैं? आज बुधवार के दिन मेष राशि वालों को मिलेगा प्रमोशन, कन्या वालों को रहना होगा सावधान, तुला राशि वालों को हो सकती है कन्फ्यूजन और मीन राशि वालों को रहना होगा पारिवारिक क्लेश से दूर. आइए जानते हैं टैरो कार्ड रीडर ‘पलक बर्मन मेहरा’ से आइए जानते हैं, आज का राशिफल (Horoscope Today in Hindi)-

मेष राशि (Aries), 21 मार्च19 अप्रैल
आज काम का बोझ आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है, प्राणायाम और योग से बेहतर महसूस करेंगे. वर्कप्लेस पर प्रमोशन मिलेगा, आपके बिहेवियर से सब इंप्रेस होंगे. आस पास के लोगों से अच्छे संबंध बनेंगे. पर्सनल लाइफ में किसी से ज्यादा उम्मीद ना रखें. अपने पार्टनर या किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें, सही रास्ता मिलेगा.

वृषभ राशि (Taurus), 20 अप्रैल- 20 मई
आज सेहत अच्छी रहेगी, आपका स्पिरिचुअल एक्टिविटी की तरफ झुकाव बढ़ेगा. डिवाइन ब्लेसिंग्स की मदद से नया रिश्ता जुड़ सकता है और परिवार वालों का भी पूरा सपोर्ट मिलेगा. आने वाले समय में ग्रीथ मिलेगी और फाइनेंशियल स्टेबिलिटी आएगी. आज कोई भी काम अधूरा ना छोड़ें, हड़बड़ी में कोई निर्णय ना लें.

मिथुन राशि (Gemini), 21 मई- 20 जून
आज आप काफी एनर्जेटिक महसूस करेंगे, बहुत से अधूरे कार्यों को पूरा करने का मन बनाएंगे. वर्कप्लेस पर आज बहुत फेवरेबल दिन नहीं रहेगा किंतु घबराए नहीं, अपनी उपलब्धियों से मोटिवेटेड रहें, समय के साथ परिस्थिति अनुकूल बनेगी. पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बनेगा. आपकी इंट्यूशनल पावर स्ट्रॉन्ग बनेगी, खुद पर विश्वास रखकर आगे बढ़ें.

कर्क राशि (Cancer), 21 जून- 22 जुलाई
आज स्वास्थ्य और मन दोनों बहुत अच्छा रहेगा, समाज में प्रसिद्धि प्राप्त होगी, अपने शब्दों और एक्टिविटी को सोच समझ कर चुनें, आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे. वर्कप्लेस पर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे. सोच को सकारात्मक रखें, किसी को लेकर कोई राय ना बनाएं. अपने लक्ष्य की तरफ बढ़ें. बच्चों की चिंता हो सकती है, धैर्य रखें.

सिंह राशि (Leo), 23 जुलाई – 22 अगस्त
आज आपको डिवाइन प्रोटेक्शन मिलेगी, यात्रा के योग बन रहे हैं. वर्कप्लेस पर कोई आपके जीवन में कड़वाहट घोलने की कोशिश कर सकता है, किसी से अपने सीक्रेट्स शेयर ना करें. परिवार में खुशियां आएंगी, खुशी का माहौल बना रहेगा. दोस्तों से मिलने का भी प्लान बन सकता है. आज डिटरमाइन्ड रहें, लाभ ज़रूर मिलेगा.

कन्या राशि (Virgo), 23 अगस्त– 22 सितंबर
निर्णय लेने की क्षमता में सुधार आएगा, पूजा पाठ में मन लगेगा. पैसों के लेन देन से बचें, निवेश करने के लिए दिन अच्छा नहीं है. मेडीटेशन से मदद मिलेगी. आज परिवार में कलेश हो सकता है, शब्दों का चयन सोच समझ कर करें. किसी पर आंख बंद कर विश्वास ना करें. सॉल्ट वाटर बाथ और हनुमान चालीसा का पाठ अपने रूटीन में लाएं.

तुला राशि (Libra),23 सितंबर-22 अक्टूबर
आज मन में किसी कार्य को पूरा करने में दुविधा हो सकती है, घबराए नहीं, आगे बढ़ें, लाभ मिलेगा. डिटरमाइंड रहें. पेट से जुड़ी तकलीफ हो सकती है. नया काम शुरू करने के लिए बहुत अच्छा समय है, कठिन से कठिन कार्य पूरा करने में सफल रहेंगे. पर्सनल लाइफ में कोई बड़ा निर्णय लेंगे. आपकी सूझ बूझ की सराहना होगी.

Garuda Purana: मृत्यु के समय अगर पास होंगी ये चीजें तो नहीं सताएंगे यमदूत और स्वर्गलोक में होगा आत्मा का निवास

वृश्चिक राशि (Scorpio), 23 अक्टूबर- 21 नवंबर
आज आप काफी तनावग्रस्त फील करेंगे, मेडीटेशन जरूर करें. शनि का दान लाभकारी रहेगा. महिलाओं को वर्कप्लेस पर गुड न्यूज़ मिलेगी. पुरुषों को किसी महिला से फायदा होगा. धन लाभ और नए अवसर जल्द ही प्राप्त होंगे. पर्सनल लाइफ में खुशियां आएंगी, व्यर्थ की चिंता ना करें. डिवाइन ब्लेसिंग्स से मदद मिलेगी.

धनु (Sagittarius), 22 नवंबर- 21 दिसंबर
आज आपको अपनी विस्डम का प्रयोग करने की आवश्यकता है. सेहत का खयाल रखें, ऐसा कुछ भी ना करें जिससे बाद में रिग्रेट हो. वर्कप्लेस पर जल्द ही मेहनत का फल मिलेगा. बड़ा निर्णय लेने के लिए समय अनुकूल है, कई लोग अपने कैरियर का चयन कर सकते हैं. पार्टनर के स्वास्थ्य का खयाल रखें, नजर दोष का उपाय करें. सराउंडिग एनर्जी को बेहतर बनाने की कोशिश करें.

मकर (Capricorn), 22 दिसंबर- 19 जनवरी
जिम्मेदारियों को डिवाइड करें, सेहत में गिरावट आ सकती है, हेल्थ का ध्यान रखें. काम के बोझ से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ेगा, सतर्क रहें. सूर्य भगवान की आराधना से बेहतर महसूस करेंगे. स्वास्थ्य के कारण काम पर भी असर पड़ सकता है, अधूरे कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करें. किसी की बात का बुरा लग सकता है. अपने लिए समय निकालें.

कुंभ (Aquarius), 20 जनवरी- 18 फरवरी
आज ना केवल अपनी बल्कि अपने पार्टनर की भी हेल्थ का ध्यान रखें. किसी भी प्रकार के झगड़े से दूर रहें, ना ही किसी को राय दें, शारीरिक हानि हो सकती है. पर्सनल लाइफ में एफर्ट्स डालने की जरूरत है, आलस का त्याग कर अपने मन की बात जाहिर करें, बेहतर महसूस करेंगे.

मीन (Pisces), 19 फरवरी- 20 मार्च
आज आपको कॉन्फिडेंट रहने की जरूरत है, शरीर के लोअर पार्ट में तकलीफ हो सकती है, सावधान रहें. वर्कप्लेस पर गुड न्यूज़ मिलेगी, नए अवसर भी प्राप्त होंगे. नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है. परिवार में कहा सुनी हो सकती है,  अपनी तरफ से कोई भी बहस ना शुरू करें. धार्मिक स्थल पर सेवा करने से रुके हुए कार्य पूरे होंगे.

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *