कर्नाटक में जुलाई से 200 यूनिट फ्री बिजली मिलेगी, CM ने बताया कब बाकी गारंटी लागू होंगी. Karnataka

Admin
Admin
1 Min Read

03 June 2023, Mumbai: कर्नाटक में आज सिद्दरमैया सरकार की दूसरी कैबिनेट बैठक हुई। बैठक के बाद मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की और कहा कि चुनाव के समय कांग्रेस ने जिन 5 गारंटी का एलान किया था, उसे इसी वित्त वर्ष में लागू कर दिया जाएगा।

सिद्दरमैया ने बैठक के बाद एलान किया कि 200 यूनिट मुफ्त बिजली की गारंटी 1 जुलाई से मिलनी शुरू होगी। हालांकि, उन्होंने कहा कि जिन उपभोक्ताओं ने जुलाई तक बिल का भुगतान नहीं किया है, उन्हें देना होगा।

  • मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने कहा कि गृह लक्ष्मी योजना के तहत परिवार की महिला मुखिया के लिए 2,000 रुपये मासिक सहायता राशि देने की शुरुआत 15 अगस्त से हो जाएगी।
  • ‘अन्न भाग्य’ के तहत एक जुलाई से बीपीएल परिवारों, अंत्योदय कार्ड धारकों को 10 किलो अनाज मुफ्त दिया जाएगा।
  • सीएम ने कहा कि ‘शक्ति’ योजना के तहत एक जून से महिलाएं कर्नाटक में एसी, लग्जरी बसों के अलावा सार्वजनिक परिवहन की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।
  • युवा निधि योजना के तहत सरकार जल्द ही बेरोजगार स्नातकों को 3,000 रुपये और 2022-23 में उत्तीर्ण बेरोजगार डिप्लोमा धारकों को 24 महीने के लिए 1,500 रुपये देगी।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *