13th April 2023,Mumbai: IPL 2023 का 16वां मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेल जा रहा है। इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। आईपीएल 2023 में अभी तक दोनों ही टीमों की जीत नसीब नहीं हुई है। मुंबई को पहले मैच में आरसीबी के खिलाफ 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। वहीं, दूसरे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स को अभी तक डेविड वॉर्नर की कप्तानी में आईपीएल 2023 में लगातार तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है
मुंबई इंडियंस का पलड़ा है भारी
मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अभी तक आईपीएल में 32 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 15 मैच दिल्ली कैपिटल्स ने जीते हैं। वहीं, 17 मैचों में मुंबई की टीम को जीत मिली है। मुंबई ने रोहित शर्मा की कप्तानी में पांच बार आईपीएल का खिताब जीता है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की टीम एक बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर पाई है।
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन:
पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर (कप्तान), मनीष पांडे, यश धुल, रोवमैन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्खिया, मुस्तफिजुर रहमान।
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन:
रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नेहाल वढेरा, ऋतिक शौकीन, अरशद खान, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ, रिले मेरेडिथ।